Nov 03 2016 07:32 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के बाद अब मराठी फिल्म में भी धमाल मचा रहीं। प्रियंका चोपड़ा अपनी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए एक मार्मिक गाना गया है। इससे पहले प्रियंका हिंदी और अंग्रेजी में अपनी सिंगिंग से जलवा बिखेर चुकी हैं। प्रियंका के इस मराठी गाने के बोल है- 'बाबा'।
यह पहला मौका है जब प्रियंका मराठी गाना गाया है। इसकी शुरुआत मराठी होम प्रोडक्शन फिल्म 'वेंटिलेटर' से की है, जिसके एक गाने को प्रियंका ने अपनी आवाज में गाया है। बता दें, 'बाबा' एक ऐसा गाना है जो पिता को समर्पित किया है। ये गाना तो वाकई में प्रियंका के दिल के बहुत करीब होगा, क्योंकि वो भी अपने पिता को बहुत मानती हैं।
इसी फिल्म में आशुतोष गोवरिकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म का निर्देशन राजेश मापुसकर ने किया है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED