'पहले हाथ तोड़ा, फिर आंख फोड़ी', रेप करने पर लड़की ने किया विरोध तो दरिंदे ने कर दिया ये हाल
'पहले हाथ तोड़ा, फिर आंख फोड़ी', रेप करने पर लड़की ने किया विरोध तो दरिंदे ने कर दिया ये हाल
Share:

बेतिया: बिहार में बेतिया के मझौलिया थाना इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बलात्कार के बाद अपराधियों ने पीड़िता का हाथ तोड़ दिया तथा बुरी तरह से पीटा। लड़की को मरा हुआ समझ खेत में फेंककर वे फरार हो गए। दोनों अपराधी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

नाबालिग लड़की बकरी चराने खेत गई थी। वहीं गांव के ही 2 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस के चलते अपराधियों ने लड़की का एक हाथ तोड़ा, साथ ही आंख फोड़ने का प्रयास भी किया। इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पीड़िता किसी प्रकार से घर पहुंची तथा उसने घरवालों को आपबीती बताई। तुरंत ही थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। बच्ची को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने उससे बकरी खरीदने के बहाने बात आरम्भ की, फिर उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी बकरी चराने गई थी, तभी गांव के दो लड़के आए एवं उनके साथ दरिंदगी की। उसका एक हाथ तोड़कर अधमरा कर दिया। जब लड़की की नाक और मुंह से खून आया तब ये लोग वहां से भाग गए। इस घटना में बेतिया के एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि बलात्कार के दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

'लव अफेयर' के चलते 12वीं के छात्र की हुई दर्दनाक मौत

गाय के साथ हुई ऐसी क्रूरता कि पढ़कर फट जाएगा कलेजा

मेरठ में मिली लड़की की सिर कटी लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -