विधवा महिला से पहले की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म
विधवा महिला से पहले की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म
Share:

भोपाल/ब्यूरो। शहर के बागसेवनिया इलाके में कटनी जिले की एक 25 वर्ष की विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपि ने महिला से उसके पति की मृत्यु के बाद मदद के बहाने दोस्ती की। उसके बाद उसकी परीक्षा दिलाने कटनी से भोपाल लाया था, जहां उसके साथ जबरन दुष्‍कृत्‍य किया। जब महिला ने पुलिस में शिकायत की बात की, तो आरोपि ने बड़ी ही चालाकी से उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।

 इसी तरह वह छह माह तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपि उज्जैन ले जाकर भी महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपि की तलाश में लगी है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक कटनी में महिला का पति एक दुकान चलाता था। कुछ साल महिला के पति की का हृदयाघात से निधन हो गया। इसके बाद महिला खुद दुकान को संभालने लगी। 

इस दौरान आरोपित अंशुल झा अक्सर उनकी दुकान पर आता था और उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए अक्सर उसे बाहरी कामकाज में मदद किया करता था। धीरे-धीरे उसकी महिला से अच्‍छी दोस्ती हो गई। मार्च 2022 में महिला एक प्रतियोगी परीक्षा देने भोपाल आई थी। अंशुल भी उसके साथ आया था। महिला रात में बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दानिश कुंज में अपनी बहन के घर रुकी थी। जहां पर अंशुल ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसने कहा कि वह जल्‍द ही उससे विवाह कर लेगा। इसके बाद वह लगातार महिला से ज्‍यादती कर रहा था। पिछले दिनों जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। 

साउथ के इस हीरो का बड़ा बयान, कहा- ‘पिरामिडों की वाहवाही करते हो, 80 टन का पत्थर..."

सावधान! ये बीमारी होने पर आने लगती है शरीर से बदबू, जरूर पढ़ लें ये खबर

स्कूल में गंदी ड्रेस पहनकर आई छात्रा तो उतरवाकर धोने लगा शिक्षक, तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -