श्री महाकालेश्वर में मनी सबसे पहले दीपावली
श्री महाकालेश्वर में मनी सबसे पहले दीपावली
Share:

उज्जैन : बारह ज्योर्तिलिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन के साथ सबसे पहले दीपावली का पर्व मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और पंडे - पुजारियों ने मंदिर प्रांगण में अनार, फुलझड़ियां, चकरी आदि पटाखे चलाकर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान बड़े पैमाने पर श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर की भस्मारती में शमिल हुए।

भस्मारती में देशभर से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु उमड़े सभी ने श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर दीपावली का पर्व मनाया। गौरतलब है कि रूप चतुर्दशी पर भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष मौजूदगी थी।

रूपचतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का आनंद तो लिया साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर को पंडे पुजारियों ने तड़के अभ्यंग स्नान करवाया। भगवान श्री महाकालेश्वर ने गर्म जल से व उबटन से स्नान किया। श्री महाकालेश्वर में दीपावली के अवसर पर दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने दीप पर्व का शानदार आगाज़ किया।श्रद्धालुओं द्वारा इसके बाद दीपावली का पर्व एक दूसरे को शुभ्कामनाऐं देकर व घरों में पूजन कर मनाया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -