मुंबई: डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, बढ़ता जा रहा खतरा
मुंबई: डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, बढ़ता जा रहा खतरा
Share:

मुंबई: कोरोना काल का कहर अब भी महाराष्ट्र में बढ़ रहा है। यहाँ मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से जुड़ा एक मामला सामने आया था और अब यहां डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत दर्ज की गई है। बीते जुलाई के महीने में घाटकोपर में रहने वाली एक महिला की मौत कोरोना वायरस के डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से हुई थी। वहीँ अब महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से होने वाली यह दूसरी मौत है। आप सभी को बता दें कि पहला मामला बीते 13 जून को सामने आया था और उस समय एक 80 वर्षीय महिला की डेल्टा प्ल्स वेरिएंट के कारण मौत हुई थी। वहीँ उसके बाद बीते 11 अगस्त को एक और जानकारी हाथ लगी है।

इस जानकारी के तहत मुबंई में महिला की मौत डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से हुई है। इस बारे में राज्य सरकार द्वारा बीएमसी को जानकारी दी गई है। बताया गया है कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से संक्रमित है। इसी के साथ इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बीतचीत करनी शुरू की जा चुकी है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि यह महिला उन 7 लोगों से एक थी जो डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से संक्रमित थे।

वहीँ दूसरी तरफ कुछ अधिकारियों को उनके परिवार ने यह बताया है कि महिला की मौत 27 जुलाई को हो गई थी। अब मिली जानकारी के तहत महिला के संपर्क में आने वाले दो लोग डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. मंगला गोमारे ने कहा, '63 वर्षीय मरीज की मौत डेल्टा प्ल्स वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद हो गई। इसके संक्रमित लोगों के सपंर्क में आए लोगों की भी जांच की गई। कई लोगों के रिपोर्ट्स आ चुके हैं वहीं कई लोगों के रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।'

दिल्ली सरकार 2022 में क्लाउड-आधारित स्वास्थ्य प्रशासन करेगी शुरू

शाहरुख खान ने खुद को कहा ‘गुंडा’, तो रणवीर सिंह ने किया यह कमेंट

गणेश चतुर्थी और मुहर्रम के लिए कर्नाटक सरकार ने जारी किए सख्त दिशानिर्देश, रहेंगे ये प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -