MLC चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद हुई फायरिंग, वीडियो में रिकॉर्ड हुई ये चीज
MLC चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद हुई फायरिंग, वीडियो में रिकॉर्ड हुई ये चीज
Share:

पटना: बिहार विधान परिषद के चुनाव में खगड़िया से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत की खुशी में मानसी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख बलबीर यादव उर्फ चांद यादव होश खो बैठे। उन्होंने अपनी बन्दुक निकाली व दनादन हर्ष गोलीबारी आरम्भ कर दी। यादव ने इसका वीडियो भी बनवाया है। 

वही यह मामला बृहस्पतिवार शाम का बताया जा रहा। इसके वीडियो में चांद यादव कांग्रेस उम्मीदवार राजीव कुमार की जीत पर खुशी जता रहे हैं। उन्हें खुशी इतनी है कि वह एक-एक कर 3 बार गोलियां दागते हैं। इसी के चलते उनके पास किसी अधिवक्ता का कॉल आता है। वह उससे बात करते हैं तो वह भी वीडियो में रिकॉर्ड हो जाती है। वह कहते हैं :- 'अभी गोली फोडे़ेए छियै सर, कल तारिख छैय...कौन केस के?...ओ तअ पैसा भेज देबैय अकाउंट में'। इसका अर्थ है कि अभी गोली चला रहा हूं, सर, कल कौन से केस की दिनांक है, आपके अकाउंट में पैसा डाल दूंगा सर। 

वही इसी बीच उनका फोन कट जाता है तभी वह वीडिया बनाने वाले से बोलते हैं कि 'लुंगी नय आन चहिए, नय तो कहेगा यादवे हैं।' चांद यादव खगड़िया के पूर्व बाहुबली MLA रणवीर यादव के छोटे भाई हैं। उनकी भाभी पूनम देवी यादव भी JDU के टिकट पर खगड़िया से तीन बार MLA रही हैं। मामले में मानसी पुलिस ने बताया है कि वह वीडियो देखने के पश्चात् कार्रवाई पर विचार करेगी। 

महिला सांसद के साथ वायरल तस्वीर पर अब शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सीता भी यहाँ बदनाम हुई..

बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब आगे बढ़ने के लिए मिलेगी 25 हज़ार की आर्थिक मदद

मुंबई पुलिस ने भेजा संजय राउत को समन, जानिए क्या है पूरा मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -