सिडनी में गोलीबारी से एक की मौत, 2 घायल
सिडनी में गोलीबारी से एक की मौत, 2 घायल
Share:

सिडनी : आॅस्ट्रेलिया में एक बार फिर हिंसा का माहौल देखने को मिला है। दरअसल सिडनी में व्यावसायिक स्थल पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। इस हिंसा के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यही नहीं घायलों को आपात स्थिति में चिकित्सालय पहुंचाया गया है। उल्लेखनीय है कि यहां दो गुटों में संघर्ष हो गया था।

हालांकि गोलीबारी को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन यह कहा जा रहा है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। तो दूसरी ओर फायरिंग के दौरान पुलिस ने सड़क पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी थी। गोलीबारी के दौरान घायलों को तत्काल अस्ताल पहुंचाया गया। क्षेत्र में अफरा - तफरी होने की स्थिति को पुलिस ने नियंत्रित किया और बाजार आदि बंद करवाए। लोग यहां वहां दौड़ने लगे थे जिन्हें पुलिस ने संरक्षण दिया।

गोलीबारी में एक घायल व्यक्ति को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। इस व्यक्ति की आयु 43 वर्ष बताई जा रही है। दो लोगों को उपचार दिया जा रहा है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने में लगी है। यह फायरिंग सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में हुई। दरअसल फायरिंग का क्षेत्र व्यावसायिक स्थल था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -