पाकिस्तान की दोहरी चाल, वाघा में मिठाई तो पुंछ में गोली
पाकिस्तान की दोहरी चाल, वाघा में मिठाई तो पुंछ में गोली
Share:

वाघा : एक ओर तो पाकिस्तान भारत के स्वतंत्रता दिवस के ऐन पहले सीमा पार से गोलीबारी करने में लगा है तो दूसरी ओर वह भारत की ओर मिठाई के पिटारे भी दे रहा है। दरअसल पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को होता है तो भारत का स्वतंत्रता दिवस पंद्रह अगस्त को मनाया जाता है। पाकिस्तान द्वारा वाघा बाॅर्डर पर मिठाई खिलाई, तो दूसरी ओर सीमा पर गोलियां बरसाई। पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर को तोड़ दिया गया। भारत द्वारा इसकी आलोचना की जा रही है।

दरअसल पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान मोर्टार से गोले दागता रहा। ऐसे में भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। आज तड़के तीन बजे छोटे और आॅटोमेटेड हथियारों से गोलीबारी की गई। इस मामले में प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि सैनिकों द्वारा समुचित जवाब दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अंतिम खबर मिलने तक उनके सैनिकों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। भारत की ओर गोलीबारी अभी भी जारी है।

पाकिस्तान ने 18 सितंबर 2015 को पुंछ जिले के बालाकोट में सीज़फायर का उल्लंघन भी किया था। करीब चार माह बाद हुई इस गोलीबारी को भारत गंभीरता से ले रहा है। वाघा बाॅर्डर पर पाकिस्तान द्वारा मिठाई देना। पुंछ में गोलीबारी करना और जम्मू - कश्मीर पर भारत को वार्ता के निमंत्रण देने की बात करना पाकिस्तान की रणनीति मानी जा रही है। ऐसे में भारत भी अपने रूख पर कायम है और सीमा पार से आने वाली गोली का जवाब गोली से देने में लगा है तो मिठाई का जवाब मिठाई से देने की तैयारी में है।

सेना के अधिकारियों द्वारा कहा गया कि बीते वर्ष पाकिस्तान ने 405 बार गोलीबारी की थी जिसमें 16 सैनिकों की मौत हुई थी जबकि 71 घायल हुए थे। इतना ही नहीं 253 घटनाऐं जो सीजफायर के उल्लंघन की थीं वे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई थीं दूसरी ओर 152 घटनाऐं नियंत्रण रेखा पर हुई थीं। गोलीबारी के कारण भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है।

मोदी के मंत्री ने कहा: अगले साल POK में लहराएंगे तिरंगा

कश्मीर मुद्दे पर वार्ता करने के पाकिस्तान के प्रस्ताव पर भारत ने दिया करार जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -