कैंसास फैक्ट्री में गोलीबारी से 4 की मौत
कैंसास फैक्ट्री में गोलीबारी से 4 की मौत
Share:

न्यूजर्सी : अमेरिका के कैंसास टाउन में फैक्ट्री में गोलीबारी हुई जिसमें करीब 4 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर इस गोलीबारी में 30 लोग घायल हो गए। घायल को चिकित्सालय में दाखिल किया गया है। हार्वे काउंटी के शेरिफ टी वाल्टन द्वारा यह कहा गया कि इस घटना में मारे जाने वालों की तादाद और भी बढ़ सकती है। दूसरी ओर मरने वालों को लेकर यह कहा जा रहा है कि करीब 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उनके द्वारा यह कहा गया कि हमला करने वाला व्यक्ति एक्सेल इंडस्ट्रीज़ का कर्मचारी था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान उसे मार दिया गया था। हालांकि व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कैड्रिक फोर्ड के तौर पर हुई है। वह फैक्ट्री में पेंटर का कार्य करता था। इस व्यक्ति ने हाल ही में फेसबुक पर राइफल के ही साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आरोपी ने सबसे पहले पार्किंग क्षेत्र में महिला को गोली मार दी।

जिसके बाद विधानसभा परिसर में इस हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कुछ समय पूर्व ही अमेरिका में होने वाली हिंसा और गोलीबारी की घटना पर चिंता जताई थी। मगर इसके बाद भी यहां गोलीबारी की यह घटना हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -