अमेरिकी कॉलेज में अंधाधुंध फायरिंग, 15 की मौत
अमेरिकी कॉलेज में अंधाधुंध फायरिंग, 15 की मौत
Share:

वाशिंगटन। अमेरिका के ओरेगन प्रांत के रोजबर्ग शहर स्थित उम्पका कम्युनिटी कॉलेज में गुरुवार सुबह करीब 10: 40 बजे एक हमलावर ने दनादन गोली चलाई। इस गोलीबारी में कम से कम 15 लोगो की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गभीर बताई जा रही है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की जानकारी नहीं दी।

डगलस काउंटी शेरिफ विभाग के एक प्रवक्ता ड्वेस हटसन ने ओरेगन के रोजबर्ग शहर स्थित उम्पका कम्युनिटी कॉलेज परिसर में गोलीबारी होने की पुष्टि की। काउंटी के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में एक महिला की छाती में गोली लगी है। कॉलेज को तुरंत ही बंद कर दिया गया। ओरेगन प्रांत पुलिस के प्रवक्ता बिल फुगेट ने भी घटना की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है की उन्होंने हमलावर के हिरासत में लिए जाने की बात भी कही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -