आकाशवाणी कार्यालय में फायरिंग से मचा हड़कंप
आकाशवाणी कार्यालय में फायरिंग से मचा हड़कंप
Share:

नई दिल्ली : आकाशवाणी कार्यालय  में आज अचानक फायरिंग होने से अफरा- तफरी मच गई, हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कुछ देर के लिए स्टाफ सकते में आ गया। इससे आॅल इंडिया रेडियो का काम भी प्रभावित हुआ है। मामले को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था और नशे की हालत में उसने गोली चला दी। आॅल इंडिया रेडियो के परिसर में आज अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजने से सभी ओर हड़कंप मच गया। मामले को लेकर ग्राउंड स्टाफ और सिक्योरिटी ने परिसर में दौड़ लगा दी।

ऐहतियातन आॅल इंडिया रेडियो के मुख्यद्वार को बंद कर दिया गया। यही नहीं पुलिस को सूचना देकर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए। हालांकि जब बाद में लोगों को आरोपी द्वारा नशे की हालत में गोलियां चलाने की जानकारी मिली तो लोगों को कुछ राहत मिली। आरोपी को पकड़ लिया गया और उससे बंदूक लेकर जब्त कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि भारत के कई महत्वपूर्ण स्थल, धर्मस्थल, ईमारतें और भवन आतंकियों के निशाने पर हैं। ऐसे में इन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। आकाशवाणी परिसर में गोलियां चलने से पहले इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -