पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन
Share:

पुंछ ​: पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर की ओर गोलियां चलाईं। गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रातः 7.45 बजे सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तान ने इस सीमा पर भारतीय सेना को ललकारा। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की ओर से किए गए फायर का जवाब दिया गया। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। जिसे उपचार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि रात 9.50 बजे भी भारतीय सेना ने गोलीबारी की और पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। यहां भी भारतीय सेना ने गोलीबारी का जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान लगातार भारत की सीमा में फायरिंग कर घुसपैठ के प्रयासों में लगा है। पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच की जाने वाली शांति वार्ता भी प्रभावित होती चली जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -