इस्लामी मुल्क में मिला पैगम्बर के जन्म से पहले का अग्नि मंदिर, देखकर दंग रह गए खोजकर्ता
इस्लामी मुल्क में मिला पैगम्बर के जन्म से पहले का अग्नि मंदिर, देखकर दंग रह गए खोजकर्ता
Share:

बगदाद: इस्लामी मुल्क ईरान में पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, ईरान की एक ऐतिहासिक साइट पर हो रहे उत्खनन में खोजकर्ताओं को एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। यह मंदिर प्राचीन ईरान के सबसे ताकतवर साम्राज्यों में से एक ससनीद साम्राज्य का बताया जा रहा है। ये साम्राज्य तीसरी सदी से छटवीं सदी तक फारस (Persia) पर शासन करता रहा, तब तक इस्लाम के पैगम्बर मुहम्मद का जन्म नहीं हुआ था। 

बता दें कि, पुरातत्वविदों को उत्तर पूर्वी ईरान में उत्खनन के दौरान प्राचीन मंदिर के ये अवशेष मिले हैं। पहली बार अवशेषों को देखकर पुरातत्वविदों की टीम भी हैरान रह गई। साइट पर खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों का कहना है कि यह खोज बेहद खास है, क्योंकि इसके माध्यम से प्राचीन ईरानी कला (फ़ारसी कला) इतिहास का एक नया अध्याय खुलकर सामने आ सकता है। सोमवार को ईरान की इस साइट पर खुदाई कर रही टीम में शामिल पुरातत्वविद मीसम लब्बाफ खानिकी ने कहा कि पुरातत्व विभाग उत्तरी पूर्व ईरान के एक गांव के नजदीक प्राचीन साइट पर खुदाई का काम कर रहा है। उत्खनन के दौरान पुरातत्व विभाग की टीम को ससनीद साम्राज्य के एक अग्नि मंदिर के अवशेष मिले हैं। वहीं इसके साथ ही टीम को प्राचीन चित्रकला से सम्बंधित कुछ चीजें भी मिली हैं, जो बेहद शानदार बताई जा रही हैं।  

खोज के दौरान जिओमेट्रिक प्लांट से सजे हुए प्लास्टरवर्क के कई बेहतरीन टुकड़े भी मिले हैं। इस सबके मिलने से यह स्पष्ट होता है कि इस साइट का धार्मिक और आर्थिक पहलू भी है। पुरातत्वविद मीसम लब्बाफ खानिकी ने बताया है कि इस साइट से जो भी खोज की गई हैं, यह ससनीद साम्राज्य के दौरान ईरानी कला के इतिहास का एक नया अध्याय है।  पुरातत्वविद ने आगे कहा कि उत्खनन में मिले अग्नि मंदिर में एक वक़्त पर हीपोस्टाइल हॉल रहा होगा। पुरातत्वविद ने आगे कहा कि उस कालखंड में मंदिर का यह हॉल अलग-अलग तरह की नक्काशी से सजा हुआ रहा होगा।

कंबोडिया: ग्रांड डायमंड होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 30 घायल

रूस-यूक्रेन जंग के बीच ईरान ने इजराइल को दी धमकी, क्या शुरू होगा एक और युद्ध ?

चीन में लग गया लाशों का ढेर...वीडियो देख डर जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -