सोशल मीडिया पर आग लगा रहा 'फायर गोलगप्पे' का वीडियो
सोशल मीडिया पर आग लगा रहा 'फायर गोलगप्पे' का वीडियो
Share:

गोलगप्पा नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं। आप सभी ने सोशल मीडिया पर ‘फायर पान’ के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन अब इस समय ‘फायर गोलगप्पा’ चर्चाओं में छाया हुआ हैं। यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा हैं और इस वीडियो में युवक गोलगप्पे में आग लगाकर लोगों को सर्व कर रहे हैं। आप देख सकते हैं यह वीडियो क्लिप कुछ ही सेकंड की है। वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सड़क किनारे खड़ी हुई है। जबकि दुकानदार लाइटर से पानीपुरी में आग लगा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KRUPALI PATEL | Ahmedabad (@foodiekru)

वहीं इसके बाद वह ‘फायर गोलगप्पा’ को सीधे लड़की के मुंह में डाल देता है। इस वीडियो को जो देख रहा हैं वह हैरानी जता रहा हैं। आपको पता ही होगा इससे पहले ‘फायर पान’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है, हालाँकि अब फायर गोलगप्पा सुर्ख़ियों में हैं। वैसे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodiekru नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 26 नवंबर को अपलोड किया गया हैं और अब तक इसे 9 हजार 800 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

कुछ लोग इस ट्राय करना चाहते हैं तो कुछ इसे देखकर अवाक रह गए। वहीं कई यूजर्स ने अपना सिर पकड़ लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यार मुंह ही जल जाएगा।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये स्ट्रीट फूड वाले फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं।’ इस तरह कई लोग कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

दूल्हे के वरमाला पहनाते ही गुस्से में आ गई दुल्हन, वीडियो वायरल

फाइटर प्लेन मिराज का टायर चोरी, लखनऊ में मची सनसनी

महिला ने माँगा वीजा तो गुस्साए भारतीय दूतावास के अधिकारी, वीडियो VIRAL

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -