अब उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा
अब उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा
Share:

केंद सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है। किसानों का प्रदर्शन रुक ही नहीं रहा है। पुलिस के द्वारा काफी समझाने के बाद भी किसान प्रदर्शन में लगे हुए हैं। अब इसी बीच दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी किसान प्रदर्शन शुरू हो चुका है। आज यानी शुक्रवार को यूपी में भी किसानों ने प्रदर्शन आरम्भ कर दिया है। जी दरअसल मुजफ्फरनगर जिले में भारतीय किसान यूनियन द्वारा नेशनल हाइवे 58 पर चक्का जाम की घोषणा की और उसके बाद से ही जिला प्रशासन और पुलिस को अलर्ट मोड पर देखा जा रहा है।

इस समय प्रदर्शन की जगह पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी खड़े हुए हैं। मिली खबर के मुताबिक किसानों ने मोदीनगर में नेशलन हाइवे 58 मेरठ हाइवे पर ट्रैक्टर लगाकर और रोड पर बैठकर अनिश्चितकाल के लिए जाम लगा डाला है। इस बीच रहत की बात यह है कि भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली कूच करने का फैसला नहीं लिया है। इस समय केवल किसानों से बातचीत हो रही है।

आपको याद हो तो इससे पहले सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर तहसील में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था जो अब भी यहाँ तैनात है। बीते गुरुवार को ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि, 'शुक्रवार को सुबह 11 बजे से हम बड़ा प्रदर्शन करेंगे। हम दिल्ली-देहरादून हाइवे को जाम कर प्रदर्शन करेंगे। हम शुक्रवार को अपने-अपने जिलों में नेशनल हाइवे को जाम कर प्रदर्शन करें। भारतीय किसान यूनियन पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ खड़ी हैं।'

दिल्ली पुलिस को केजरीवाल सरकार से लगा झटका, ठुकराई किसानों के लिए अस्थाई जेल बनाने की मांग

माँ संग वर्कआउट करते नजर आए कपिल शर्मा

राजकोट अस्पताल में लगी आग पर SC ने की यह टिप्पणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -