रेशी बाजार में आग लगने से मचा हड़कंप
रेशी बाजार में आग लगने से मचा हड़कंप
Share:

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर राज्य के अनंतनाग में रेशी बाजार में तड़के आग लग गई। आग लगने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। तड़के आग लगने के कारण, नुकसान अधिक हुआ है। दरअसल, आग की चपेट में मकान और दुकानें दोनों ही आ गईं। ऐसे में दुकानों में अधिक नुकसान हुआ है। जिन दुकानों में फर्नीचर, रबर, कागज, परिधान रखे थे वहां आग तेजी से फैली और, इन दुकानों में अधिक नुकसान हुआ है।

जबकि, प्रभावित रिहायशी क्षेत्र के मकानों में आग लगने पर, लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को, जब आग लगने की जानकारी मिली तो, वे तुरंत उस ओर दौड़े और आग बुझाने के प्रयास किए। मकानों को खाली करवाया गया। इसी बीच, फायरब्रिगेड को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर, दमकल विभाग के वाहन पहुंचे और, उन्होंने आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लगभग 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण, लगभग 1 दर्जन मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि, आग लगने के क्या कारण थे लेकिन, प्रारंभिकतौर पर माना जा रहा है कि, आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी है।

आग लगने से हुए, नुकसान का आंकलन भी नहीं हुआ है। मगर अनुमानित तौर पर लाखों की संपत्ती जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है। मामले को लेकर, जांच की जा रही है। दूसरी ओर घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिली है।

नोटबंदी के बाद भी बेहतर भारत के आर्थिक हालात

कश्मीर पहुंचा आईएसआईएस, किया पहला हमला

पुंछ में फायरिंग, पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन

पश्मीना शाॅल पर हुआ जीएसटी का असर

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -