पटना : प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जला
पटना : प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जला
Share:

पटना :  शहर के समीप पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से हुई इस घटना में वहां रखे कच्चे माल के साथ पाइप बनाने की कई मशीन धू-धूकर जल गई। मिल्स इंडस्ट्री नामक यह फैक्ट्री पाटलिपुत्र कॉलोनी में रहने वाले ललन कुमार सिंह की है। ललन के अनुसार इस घटना में करीब 50 से 60 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ।

बाइक को बचाने में पलटी यात्री बस, 4 की मौत कई घायल

ऐसे हुई खतरनाक घटना 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे परिसर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझ पाई। हालांकि घटना के फौरन बाद लोदीपुर फायर स्टेशन को सूचना दी गई लेकन मौके पर एक दमकल रात में करीब 12 बजे पहुंचा। 

गाड़ियों से कई अधिक होता है प्रदुषण, लेकिन सब पटाखों के पीछे पड़े हैं - सुप्रीम कोर्ट

पहले भी हो चुकी है घटनाएं 

जानकारी के मुताबिक दो दमकलों को तो घटनास्थल खोजने में ही आधा घंटा लग गया। इंडस्ट्रियल एरिया के कई गेट बंद होने की वजह से ऐसा हुआ। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दें इससे पहले भी शहर में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है. इससे पहले भी हुई इस तरह की घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। 

राजस्थान के अलवर में निर्माणाधीन पानी की टंकी ढही, कई घायल

स्वाइन फ्लू ने छीनी अब तक इतनी जिंदगियां, आगे ऐसी रहेगी स्तिथि

आयोध्या विवाद : जल्द शुरू होगी मध्यस्थता की कवायद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -