पेरिस स्थित नोट्रेडम कैथेड्रल में लगी भीषण आग
पेरिस स्थित नोट्रेडम कैथेड्रल में लगी भीषण आग
Share:

पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित नोट्रेडम कैथेड्रल में सोमवार को आग लग गई। इससे कैथेड्रल का शिखर पूरी तरह जल गया। हालांकि, 850 साल पुरानी इस इमारत का मूल ढांचा अभी सही सलामत है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। कैथेड्रल के दो बेल टॉवर भी सुरक्षित हैं। हालांकि, इमारत के अंदर आर्टवर्क को कितना नुकसान हुआ यह अभी साफ नहीं है। 

अमेरिका में भी गूंजा, 'अबकी बार 400 पार' का नारा, न्यूयॉर्क में चल रहा अभियान

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कैथेड्रल के पत्थरों में क्रैक आने के बाद इसका रेनोवेशन किया जा रहा था। अधिकारी आग लगने की घटना को रेनोवेशन से ही जोड़कर देख रहे हैं। पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने इस मामले में जांच बिठा दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी अपनी सारी बैठकें रद्द कर दीं। उन्होंने फ्रांस के इतिहास में अहम स्थान रखने वाले इस स्थल पर आग की घटना को दुखद बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दमकलकर्मियों ने कैथेड्रल को और ज्यादा बुरी स्थिति में पहुंचने से बचा लिया। 

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब के खिलाफ सुनवाई शुरू, लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

इस तरह भड़की आग 

जानकारी के अनुसार मैक्रों ने कैथेड्रल के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने का भी वादा किया। कैथेड्रल में आग स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे भड़की। कुछ ही मिनटों में इमारत की छत इसकी चपेट में आ गई। इससे लकड़ी का बना पूरा शिखर तबाह हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे शहर से दिख रही थीं। आग बुझाने के लिए करीब 500 दमकलकर्मी लगाए गए। कैथेड्रल पर हेलीकॉप्टर से भी पानी डाला गया। करीब चार घंटे बाद दमकल प्रमुख जॉन क्लॉड गाले ने बताया कि मुख्य इमारत को तबाही से बचा लिया गया है। 

फुटबॉल का मैदान भी शर्मा जाता है इस विमान के आगे, दुनिया में कोई नहीं हुआ इसके जैसा

इन 15 खिलाड़ियों के साथ विश्व कप में भाग लेगी भारतीय क्रिकेट टीम

इस देश में महिला कहीं भी कर सकती है टॉयलेट, ऐसे हैं कानून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -