मस्जिद में आग लगने से दो किशोरों की मौत
मस्जिद में आग लगने से दो किशोरों की मौत
Share:

लंदन। एक मस्जिद परिसर में आग लगने से पश्चिमी योरप में कोहराम मच गया। आगजनी की इस घटना में दो किशोरों की मौत हो गई। मामले में यह बात सामने आई है कि इन किशोरों की उम्र 16 वर्ष और 14 वर्ष है। इन किशोरों को बैतुल फुतुह मस्जिद में आगजनी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरों को साउथ लंदन पुलिस स्टेशन में पुलिस ने पकड़ लिया गया। हालात ये रहे कि मस्जिद में आग बुझाने के लिए करीब 70 फायर फाईटर का उपयोग करना पड़ा। यह कहा गया कि प्रशासनिक कार्यालय को जमकर नुकसान उठाना पड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से चारों ओर धुंआ और आग की लपटें फैल गईं। ऐसे में मस्जिद के हाॅल में लोगों को सफोकेशन होने लगा। यही नहीं दमघुटने से एक व्यक्ति बेहोश हो गया। जिसे चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया। 5.2 एकड़ में निर्मित इस मस्जिद अहमदिया मुस्लिम समुदाय से जुड़ी हुई है। अहमदिया मुस्लिम समाज के अध्यक्ष रफीक हयात द्वारा कहा गया कि यह मस्जिद बेहद सुरक्षित है। यह आग आॅफिस तक ही सीमित रही। प्रभावितों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें झुलसे हुए लोगों को उपचार दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में घायलों और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल लाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -