महाराष्ट्र: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक
महाराष्ट्र: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक
Share:

ठाणे​: महाराष्ट्र के मुरबाड इलाके से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के तहसील कार्यालय के पास प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है यहाँ आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रहीं। जी दरअसल आग रात के करीब आठ बजे लगी और जैसे ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को मिली वह सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। हालाँकि आग की लपटें काफी ऊंची होने और दूर तक फैल जाने की वजह से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब आग पर काबू पा लिया गया है।

आपको बता दें कि मुंबई से सटे ठाणे में स्थित मुरबाड के एमआईडीसी में यह कंपनी स्थित है। यहाँ आग में प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी पूरी तरह से खाक हो गई है। वैसे मुरबाड के एमआईडीसी परिसर में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। जी दरअसल यहां आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। जी दरअसल इससे पहले बॉम्बे कूलर, टेक्नोक्राफ्ट, मोरेश्वर प्लास्टिक कंपनी जैसी फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। बीते रविवार की रात आठ बजे एक बार फिर प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई।

यहाँ आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गई। वहीं थोड़ी ही देर में आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से यह किसी जंगल में लगी हुई आग की तरह दिखाई दे रही थी। कुछ ही देर में प्लास्टिक कंपनी में लगी इस आग ने तेजी से आस-पास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग का प्रचंड रूप देख दमकलकर्मियों के पसीने निकल गए लेकिन उन्होंने हार ना मानते हुए आग बुझा दी।

यमुना के पानी में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, पेयजल आपूर्ति बाधित

मुंबई: कांदिवली की इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत

ठंड के बीच महाराष्ट्र सहित भारत के इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -