डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में आग
डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में आग
Share:

मुंबई : मुंबई महानगर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के डोंबिवली उपनगर स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका हुआ। धमाके के बाद आचार्य कैमिकल फैक्ट्री में आगजनी हो गई। आगजनी से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। लोग यहां - वहां भागने लगे। कुछ लोगों ने आग पर काबू करने के लिए फैक्ट्री में रखे सीज़फायर उपकरण और मिट्टी और रेत का उपयोग किया। ऐसे में फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

आग इतनी भयावह थी कि काफी ऊपर तक आसमान में धुंआ दिखाई दे रहा था। कुछ लोग क्षेत्र से धुंआ उठता देख उस ओर पहुंचे तो आगजनी की जानकारी मिली। इस दुर्घटना में करीब 150 लोग घायल हो गए। झुलसे हुए लोगों को चिकित्सालय पहुंचाया गया।

दुर्घटना में 1 की मौत हो गई है। फैक्ट्री में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। आगजनी के कारण फैक्ट्री में लाखों का नुकसान होने का अंदेशाहै। केमिकल में आग लग जाने से फैक्ट्री जलकर लगभग खाक हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -