कैलिफोर्निया में वाइन बनाने वाले एरिया में लगी आग
कैलिफोर्निया में वाइन बनाने वाले एरिया में लगी आग
Share:

कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के एक क्षेत्र में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। बड़े पैमाने पर लोग आग की चपेट में आ गए और झुलस गए हैं। घायलों व प्रभावितों को चिकित्सालय ले जाया गया है। जिस क्षेत्र में आग लगी है वे वाइन बनाने के लिए लोकप्रिय है। हालांकि हादसे के बाद कई लोग लापता बताए गए हैं।

आग बहुत बड़े क्षेत्र में फैली है। आग लगने से क्षेत्र का मौसम गर्म हो गया है। आग लगने के बाद यहां मौजूद लोगों ने स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास किए। कुछ लोगों ने अग्नि सुरक्षा विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर विभाग के कर्मचारी पहुंचे।

इस मामले में विभाग के प्रमुख किम पिमलोट ने कहा कि आग लगने से लगभग 1500 इमारतें नष्ट हो गईं। अंगूर के बागों में काम करने वाले दर्जनभर से अधिक लोग हेलिकाॅप्टर के ज़रिए सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाए गए। चेतावनी दी गई है कि आग सेनफ्रांसिस्को तक पहुंच सकती है। यह चेतावनी अमरीका के राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने दी है।

उनसे कहो कि, "कायदे में रहो तो फायदे में रहोगे"

यौन शोषण के मामले में हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेनस्टेन को कंपनी ने किया बर्खास्त

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -