दिल्ली की रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत कई घायल
दिल्ली की रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत कई घायल
Share:

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के झिलमिल इंडस्ट्रियल ऐरिया में एक रबर फैक्ट्री में भयावह आग भड़क गई है। इस हादसे में तीन लोगों के मरने और कई के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि चार मंजिला इमारत में लगी आग पर पिछले 4 घंटे से नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। 26 फायर टेंडर मौके पर पहुंच चुके हैं।

कई लोगों के अब भी ईमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक पुरुष ही फैक्ट्री सुपरवाइजर भी था, जो फैक्ट्री मालिक का साला बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री में बम बनाने का कार्य होता था। पुलिस ने अभी तक तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि जब वे आग बुझाने आए थे तब 12 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे। पुलिस ने 9 लोगों को सुरक्षित निकालने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि तीन लोग बाहर जाने के स्थान पर ऊपर की तरफ चले गए और फंस गए। 

किराएदारों और माकन मालिकों के लिए बनेगा नया कानून, तैयार हुआ ड्राफ्ट

बीच सड़क पर आराम फर्मा रहे थे शेर, गाड़ियों का लगा जाम और...

CCTV कैमरे में कैद हुआ BSF के ASI का जुर्म, दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -