राख के ढेर में बदल गई प्लास्टिक फैक्ट्री

ठाणे :  यहां आग की चपेट में आई एक प्लास्टिक फैक्ट्री राख के ढेर में बदल गई। फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई थी। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन रविवार की देर शाम तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी। बताया गया है कि दस से अधिक दमकलें आग बुझाने के लिये मौके पर खड़ी हुई है और समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने की मशक्कत की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान बनाने का काम किया जाता है। रविवार की सुबह भी श्रमिक और कर्मचारी काम करने के लिये फैक्ट्री में पहुंचे थे। बताया गया है कि आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। कर्मचारियों को जैसे तैसे बाहर निकाला गया और फिर फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग का कारण भी पता नहीं लग सका है। बताया गया है कि आग के कारण फैक्ट्री के अंदर रखी सभी सामग्री जलकर भस्म हो गई है।

औरंगाबाद में आग की चपेट में आया पटाखा...

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -