रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुआ धमाका, झुलसे 13 लोग
रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुआ धमाका, झुलसे 13 लोग
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ बीते शनिवार शाम रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और उसके बाद एक इमारत में आग लग गई। बताया जा रहा है इस आग की चपेट में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 13 लोग झुलस गए। अब सभी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीँ डॉक्टरों का कहना है कि चार लोगों की हालत नाजुक है। वही मामूली रूप से झुलसे तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह से आधे घंटे में काबू पा लिया। इस हादसे के होने से घर में रखा सारा सामान जल गया।

बताया जा रहा है शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि रेगुलेटर बदलने के बाद सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। वहीँ मिली जानकारी के मुताबिक गणेश परिवार के साथ एन ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है और वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बीते शनिवार शाम घर से गणेश बाहर था, जबकि पत्नी सावित्री, बेटी महिमा और बेटा सचिन घर में थे। इसी बीच शाम करीब 6:30 बजे सावित्री रसोई घर में चाय बनाने के लिए गई थी और गैस चूल्हे को जलाने के लिए उसने जैसे ही माचिस जलाई, अचानक धमाके के साथ चारों तरफ फैल गई। इस बीच महिला के साथ उसका बेटा और बेटी आग की चपेट में आ गए। इस धमाके और सभी की चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे घर में। सबने देखा आग और धुआं फैला हुआ था।

इस दौरान फर्श पर तीनों लोग आग में लिपटे हुए थे। यह देखकर लोग पानी व कपड़ा डालकर आग बुझाने लगे। वहीँ इस दौरा पड़ोस में रहने वाली गीता, प्रिंस, लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छत्रपाल, संजीव, संध्या, निर्मला और मनीष भी झुलस गए। इस बीच आसपास के लोगों ने अपने घरों में से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है गणेश की पत्नी और प्रिंस की हालत नाजुक है उन्हों सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

UP: 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में दी जाएगाी छूट, अगर ऐसा हुआ तो लगेगा पूरा लॉकडाउन

अंतिम यात्रा के दौरान मिल्खा सिंह ने हाथों में थामी थी पत्नी की फोटो, देख हर व्यक्ति हुआ इमोशनल

बिहार: अवैध संबंध के चक्कर में माँ ने ले ली 10 वर्षीय मासूम की जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -