RBI की बिल्डिंग में आग, दमकलें रवाना
RBI की बिल्डिंग में आग, दमकलें रवाना
Share:

मुंबई : मुंबई के बांद्रा कुर्ला काॅम्पलेक्स में रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के भवन में आगजनी हो गई। इस दौरान कितना नुकसान हुआ इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। दूसरी ओर आग लगने के कारणों का पता भी नहीं लगाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दमकलों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। भवन में लगी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान करीब 10 इंजिनियर्स की सहायता ली गई। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ दफ्तर भी थे।

इन दफ्तरों का सामान प्रभावित होने के भी आसार हैं। आग लगने की सूचना जब लोगों को मिली तो यहां हड़कंप मच गया। दरअसल यह भवन रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया भवन के नाम से भी जाना जाता है इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। वहीं कहा गया है कि आग लगने से हताहतों को लेकर भी जानकारी नहीं मिल सकी है वैसे यह कहा गया है कि आगजनी में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -