मॉस्को के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, 3000 यात्री निकाले बाहर
मॉस्को के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, 3000 यात्री निकाले बाहर
Share:

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डे पर गुरुवार सुबह अचानक आग लगने के कारण अफरातफरी मच गई। इसके बाद सैंकड़ों यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूत्रों द्वारा पता चला की आग बैगेज हैंडिंलग एरिया में लगी थी। हालांकि, अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि रूस की राजधानी मॉस्को के प्रमुख दोमोदेदोवे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह लोगों को कुछ देर के लिए उस समय निकालना पड़ा, और तक़रीबन 50 उड़ानों में देरी हुई, जब एयरपोर्ट के बैगेज हैण्डिंलग एरिया में आग लग गई।

आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया है कि संभवतः बिजली के शॉर्ट र्सिकट की वजह से लगी आग पर तुरंत ही नियंत्रण पा लिया गया था। सूत्रों के हवाले से पता चला की, सुबह करीब 8:10 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा चुका था। आने वाली उड़ानों में कोई विलंब नहीं हुआ, लेकिन यहां से जाने वाली उड़ानों में कुछ देरी हुई। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद लगभग 3000 यात्रियों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि आग तक़रीबन 20 स्क्वेयर मीटर में फैली हुई थी।

वहीं, इमरजेंसी मिस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हालात नियंत्रित होंगे और बिल्डिंग की पूरी तरह से जांच कर लेंगे, उसके बाद यात्रियों को भीतर आने की अनुमति दे दी जाएगी। अधिकारियों के जानकारी देते हुए बताया की, लगभग 20 वर्ग मीटर के बैगेज हैण्डिंलग एरिया में आग लग जाने के बाद तक़रीबन 3000 यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया। आपातकालीन मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, जब धुआं नियंत्रित हो जायेगा , और हम बिल्डिंग की पूरी तरह जाँच कर लेंगे, एयरपोर्ट पर सभी गतिविधियों का संचालन सामान्य हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को ‘जल्द’ ही डिपार्चर एरिया (प्रस्थान टर्मिनल) में प्रवेश करने की अनुमति दे दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -