धुंआ-धुंआ हुआ मुंबई, लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ
धुंआ-धुंआ हुआ मुंबई, लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ
Share:

मुंबई : मुंबई के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड में लगी आग दो दिनों बाद भी पूरी तरह नही बुझ पाई है। आग से पिछले दो दिनों से शहर के कई हिस्सों में धुंआ-धुंआ सा छाया हुआ है। देवनार व शिवाजी नगर के करीब 60 स्कूलों को बंद कर दिया गया। उड़ते धुएं से शहर की हवा भी जहरीली हो रही है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स में गुणवता 325 प्वाइंट रह गई। इसे अब तक की सबसे खराब स्थिति मानी जा रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में लगे आग से बहुत अधिक धुआं पैदा हो रहा है। यह जल्द ही पूर्वी उपनगरीय इलाके में फैल गया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी पोस्ट किए है।

आग बुझाने के लिए अब भी मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद है। शनिवार को आग ने अचानक तेजी पकड़ ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई निगम आयुक्त से बात की। उन्होंने सीएम को भरोसा दिलाया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -