बरेली में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चे जिंदा जले
बरेली में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चे जिंदा जले
Share:

बरेली : उत्तरप्रदेश के बरेली क्षेत्र में किला छावनी क्षेत्र में एक घर में भीषण आग लग गई। आगजनी के चलते एक रिक्शा चालक राजू का घर प्रभावित हुआ। घर में रखा सामान राख हो गया। राजू गुरुवार को पत्नी रजनी के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में पीलीभीत गया था। इस दौरान घर में उसका बेटा संगम, चार बेटियां सलोनी, संजना, सानिया, दुर्गा के अलावा राजू की बड़ी बेटी सोनी के दोनों बच्चे महिमा और देव भी वहीं थे।

दरअसल ये सभी घर में आराम कर रहे थे, जबकि संगम काम पर जाने के लिए तड़के ही बाहर निकल गया। जाते समय वह मोमबत्ती लगाकर निकला। इस मोमबत्ती से ही घर में आग लग गई। आग ने घर के ही साथ बरामदे में बनी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए और झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।

लेकिन आग के कारण सलोनी, संजना, सानिया, दुर्गा समेत महिमा और देव की आग में जलकर मौत हो गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -