ओडिशा के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज
ओडिशा के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज
Share:

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और सतर्कता निदेशक के.बी. सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। इन पर पूर्व डी.जी.पी. प्रकाश मिश्रा को वित्तीय अनियमितता मामले में फंसाने का आरोप है। पूर्व सांसद और उत्कल भारत के अध्यक्ष एम.ए.खराबेला स्वेन ने यह शिकायत दर्ज कराई है। स्वेन ने राज्य पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें मुख्यमंत्री और सतर्कता निदेशक पर मिश्रा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक चुने जाने से रोकने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। वर्तमान में मिश्रा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक हैं।

ओडिशा उच्च न्यायालय ने 20 जून को मिश्रा के खिलाफ राज्य सतर्कता विभाग का मामला खारिज कर दिया था। ओडिशा पुलिस हाउसिंग एवं वेलफेयर कॉरपोरेशन के सीएमडी (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) के रूप में 2009 में अपने कार्यकाल के दौरान मिश्रा पर कुछ आपूर्तिकर्ताओं की मदद करने का आरोप लगाया गया था। न्यायमूर्ति एस.सी. परिजा ने अपने आदेश में कहा था, "यह कोई असामान्य घटना नहीं है कि ईमानदार और सही अधिकारियों को राजनीतिक प्रतिष्ठानों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।"

उन्होंने कहा था, "निस्संदेह सतर्कता अधिकारियों ने याचिकाकर्ता श्रीप्रकाश मिश्रा को फंसाने के एक सुनियोजित एजेंडे के साथ इस मामले में कार्रवाई की, इस बात की परवाह नहीं कि कि आरोपों को साबित करने के लिए कोई सामग्री मौजूद है भी या नहीं।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -