दिल्ली: तिरंगा यात्रा निकालना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR
दिल्ली: तिरंगा यात्रा निकालना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकालना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को भारी पड़ गया। दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल (Kuljeet Singh Chahal) और दिल्ली जिमखाना क्लब के निदेशक सहित छह लोगों पर बगैर अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने कोई लेकर केस दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया है कि उन्होंने बिना किसी इजाजत के उस वक़्त यात्रा निकाली, जब VIP आवागमन के दौरान बलों की तैनाती संबंधी प्रैक्टिस चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि तुगलक रोड पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं, दिल्ली भाजपा इकाई के महासचिव चहल ने इस संबंध में कहा है कि यात्रा के संबंध में दर्ज किसी भी मामले के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।  बता दें कि, इन दिनों भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बीते कुछ दिनों में राजनेताओं और सामाजिक संगठनों द्वारा इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं निकाली गई हैं।

'सावरकर ने दिया था द्वी-राष्ट्र सिद्धांत..', विभाजन की बरसी पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा ?

हर घर तिरंगा अभियान भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी - सपा सांसद का बयान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -