'हम दिन में पूजा करते हैं, रात में गैंगरेप..', अमेरिका में वीर दास ने किया भारत का अपमान, FIR दर्ज
'हम दिन में पूजा करते हैं, रात में गैंगरेप..', अमेरिका में वीर दास ने किया भारत का अपमान, FIR दर्ज
Share:

नई दिल्ली: कॉमेडियन वीर दास अपने भारत विरोधी बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। इसके साथ ही वीर दास के खिलाफ मुंबई में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। बता दें कि, वॉशिंगटन डीसी में 'जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स' में अपने परफॉर्मेंस का वीडियो वीर दास ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था।

वीर ने इस छह मिनट के वीडियो में अमेरिका के लोगों के समक्ष भारत के लोगों के दोहरे चरित्र के बारे में उल्लेख किया है। इस वीडियो पर लोग भड़क गए हैं और वीर दास पर देश का तिरस्कार करने का आरोप लगा रहे हैं। बॉम्बे उच्च न्यायालय के वकील आशुतोष जे दुबे ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ है। जिसकी एक प्रतिलिपि उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, 'मैंने कॉमेडियन वीर दास के विरुद्ध मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि को धूमिल करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, जो भड़काऊ है। उन्होंने जान बूझकर भारत, भारतीय महिलाओं और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ उकसाने वाले और अपमानजनक बयान दिए हैं।'

वीर दास की कविता, 'टू इंडियाज' के कुछ अंश:-

मैं उस भारत से आता हूं, जहां AQI 9000 है लेकिन हम फिर भी अपनी छतों पर लेटकर रात में तारे देखते हैं।
मैं उस भारत से आता हूं, जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं। 

 

वीर दास को अब देश को अपमानित करने वाले शब्दों की वजह से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें 'देश द्रोही' भी बता रहे हैं। यही नहीं इस वीडियो को शेयर करके भाजपा कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने भी अपना आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि देश के बारे में ये बयान घिनौना और बकवास है। मामला बढ़ता देख वीर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सफाई भी दी है। वीर दास ने लिखा है कि उनकी मंशा देश का अपमान करने की नहीं थी, बल्कि उनका इरादा यह याद दिलाने रहा है कि देश अपने सभी मुद्दों के बाद भी 'महान' है।

इस राज्य में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने राज्य का भाव

अबू धाबी ने देश में ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की

नेशनल एपिलेप्सी डे: आखिर क्यों पड़ता है मिर्गी का दौरा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -