जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या गिरफ्तार होंगे गीतकार ?
जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या गिरफ्तार होंगे गीतकार ?
Share:

मुंबई: संगीतकार जावेद अख्तर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वह अक्सर अपने बायनबाजी के चलते विवादों में फंस जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ हैं। दरअसल, बीते दिनों, जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसके बाद अब वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। संघ के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण जावेद अख्तर पर FIR दर्ज करवाई गई है। जावेद अख्तर पर सोमवार यानी 4 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।  

दरअसल, मुंबई के एक वकील संतोष दुबे ने जावेद अख्तर के खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। जावेद अख्तर ने गत माह  अपने एक साक्षात्कार में संघ के खिलाफ बयान देते हुए संघ की तुलना तालिबान से कर दी थी और हिंदू चरमपंथ पर भी बयान दिया था। उनके इसी बयान के बाद अब वकील ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वकील ने मीडिया कहा कि, 'मैंने पहले जावेद अख्तर को लीगल नोटिस भेजा था और उनसे अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने के लिए कहा था, किन्तु वह ऐसा करने में नाकाम रहे। अब, मेरी शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।' 

इससे पहले, वकिल संतोष दुबे ने दावा किया था कि, यदि जावेद अख्तर ‘बिना शर्त लिखित माफी’ मांगने और नोटिस मिलने के सात दिनों के अंदर जवाब देने में नाकाम हुए तो वह उनसे 100 करोड़ रुपये हर्जाने के रूप में मांगते हुए उनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे। वकील का दावा था कि, इस प्रकार की बयानबाजी करके जावेद अख्तर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि की सजा) के तहत जुर्म किया है।

चांदनी चौक में बिना चप्पल दौड़ते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर इस मशहूर अभिनेत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत इन 3 लोगों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -