थप्पड़ मारना पड़ा भारी, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR
थप्पड़ मारना पड़ा भारी, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Share:

बॉलीवुड से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक्टर महेश मांजरेकर पर पुणे के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दायर कर ली गई है। महेश मांजरेकर पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को चांटा मारा है तथा साथ में गालियां भी दी हैं। मामला 15 जनवरी के दिन की बताई जा रही है जब एक कार दुर्घटना के पश्चात् महेश मांजरेकर द्वारा कथित तौर पर एक शख्स को थप्पड़ मार दिया गया। 

वही पुणे के यावत पुलिस स्टेशन में गैर संज्ञेय अपराध के लिए महेश मांजरेकर पर एफआईआर दायर कर ली गई है। इसे लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट भी किया है। अभिनेता महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्हें बॉलीवुड के जबरदस्त स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अभिनय, निर्देशन, राइटिंग से लेकर प्रोडक्शन तक में कार्य किया है। महेश अपनी फिल्मों में नकारात्मक किरदार के लिए जाने जाते हैं। वे पहली बार दूरदर्शन की मराठी सीरीज क्षितिज में दिखाई दिए थे। इसमें उन्होंने एक कुष्ठ मरीज की भूमिका अदा की थी।

सलमान खान की लोकप्रिय मूवीज में से एक दबंग में महेश मांजरेकर ने एक भ्रष्ट पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। जिसे बहुत फैंस द्वारा पसंद किया गया था। उनकी बेटी सई मांजरेकर ने भी सलमान खान की मूवी दबंग-3 से अपना डेब्यू किया था। खास बात ये है कि इस मूवी में भी महेश  मांजरेकर ने एक किरदार अदा किया था। इस मूवी में महेश मांजरेकर सोनाक्षी के पिता बने थे।

बढ़ता जा रहा है 'तांडव' के खिलाफ विरोध, संत कर रहे है बुद्धि शुद्धि यज्ञ

काफी आलीशान है करीना कपूर खान का नया घर, ननद सोहा अली खान ने कहा, ‘अब वक्त।।।’

महाभारत पर बनेगी मेगा बजट फिल्म, इस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे शाहिद कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -