'तालिबानी उतने ही आतंकी, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि..', मुनव्वर राणा पर एक और FIR
'तालिबानी उतने ही आतंकी, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि..', मुनव्वर राणा पर एक और FIR
Share:

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर राज्य छोड़ने की बात कहने वाले शायर मुनव्वर राणा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सरकारें खासी तल्ख हो रही हैं। अब मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मुनव्वर राणा के खिलाफ गुना में मामला दर्ज किया है। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को तालिबान के जैसा बताने पर ये कार्रवाई की गई है।

दरअसल, मुनव्वर राणा ने हाल ही में एक आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा था कि तालिबान उतने ही आतंकी हैं, जितना कि रामायण लिखने वाले वाल्मीकि थे। उनसे सवाल किया गया था कि तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं। मुनव्वर राणा ने इसके जवाब में कहा था कि यदि वाल्‍मीकि रामायण लिखते हैं तो वह देवता हो जाते हैं। उससे पहले वह डाकू थे। उनका कहना था कि किरदार बदलता रहता है।

हालांकि, इस मामले में योगी सरकार उनके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। उनके विरुद्ध हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सामाजिक सरोकार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीएल भारती ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। अब राणा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि शिवराज सरकार भी उनके खिलाफ तीखे तेवर दिखा रही है। गुना में दर्ज मामले में राणा को निशाने पर ले सरकार कार्रवाई की तैयारी में है।

दिल्ली विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक वर्ष से एनईपी करेगा लागू

सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों के नेतृत्व में सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

TVS Motors ने बांग्लादेश में TVS NTORQ 125 रेस एडिशन किया लॉन्च

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -