कांग्रेस नेता ने फैलाई उन्नाव की लड़कियों से रेप होने की झूठी खबर, UP पुलिस ने दर्ज की FIR
कांग्रेस नेता ने फैलाई उन्नाव की लड़कियों से रेप होने की झूठी खबर, UP पुलिस ने दर्ज की FIR
Share:

उन्नाव: कांग्रेस नेता उदित राज ने उन्नाव में दो लड़कियों की मौत और एक की गंभीर स्थिति वाली घटना को लेकर रेप की झूठी अफवाह फैलाई है। ऐसे में अब यूपी पुलिस ने उनके झूठ से पर्दा उठा दिया है। जी दरअसल उदित राज ने बीते दिनों यह दावा किया था कि, 'उनकी पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले से बात हुई है और पुलिस ने उन्हें बड़ी मुश्किल से उन्नाव के पीड़ित परिजनों से मिलने दिया।' उन्होंने कहा था, “पीड़ित परिजनों ने बताया है कि बच्चियों के साथ बलात्कार हुआ है।” केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया था कि मर्जी के खिलाफ मृतक लड़कियों की लाशें जला दी गईं।

अब इन सभी के बीच उन्नाव पुलिस ने प्रेस रिलीज के माध्यम से इस झूठ के बारे में खुलासा किया है। पुलिस ने प्रेस रिलीज में बताया कि, 'असोहा थाना अंतर्गत बबुरहा में हुई घटना में उदित राज ने भ्रामक, गलत और साक्ष्यों की उपेक्षा करके आक्रोश फैलाने वाली पोस्ट की है।' इसके अलावा पुलिस ने कहा, ''मृतकों के साथ बलात्कार होने और उनकी लाशें बिना मर्जी के जलाने' वाली बात झूठी अफवाह है।' इसी के साथ उन्नाव पुलिस ने अपने बयान में कहा कि, 'जनमानस को भड़काने के लिए इस तरह का बयान दिया गया है।' जी दरअसल इस पूरे मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार के बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि शवों को जलाया भी नहीं गया है, बल्कि उन्हें दफनाया गया है। यह काम पुलिस ने नहीं, बल्कि परिजनों ने ही किया है। पुलिस का कहना है यह सब बिना किसी दबाव के स्वेच्छापूर्ण तरीके से किया गया और उदित राज ने फेक न्यूज़ फैलाई थी। अब उदित राज पर पुलिस ने IPC की धारा-155 और आईटी एक्ट 66 के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शबनम की फांसी की सजा टाल दी जाए: संत परमहंस दास

थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने वाला हुआ गिरफ्तार

TRP में हिट रहने वाले शो अनुपमा के इस स्टार को मिली सलमान की 'राधे' में जगह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -