अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR
अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में FIR दर्ज की गई है। मिली जानकारी के तहत अखिलेश यादव पर धारा 144 के उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि लखीमपुर हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के बाद 4 अक्टूबर को अखिलेश यादव अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। वहीं इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। जी दरअसल अखिलेश यादव के अलावा गौतमपल्ली थाना के सामने पुलिस की जीप फूंकने के आरोप में अमित उर्फ मास्टर के नाम से भी एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है अब अमित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है। आपको यह तो पता ही होगा कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर हुई हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस लिस्ट में चार किसान भी शामिल थे। वहीं उसके बाद इस मामले को लेकर जबरदस्त सियायत हुई। इस मामले के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद 4 अक्टूबर को अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाकर मृतक किसानों के परिवार से मिलना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी।

वहीं प्रशासन के मना करने के बाद भी अखिलेश यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के लिए अड़ गए। उसके बाद वह 4 अक्टूबर को अपने आवास निकले, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वह बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस बीच सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंचे और सभी साथ रहे। केवल इतना ही नहीं, पुलिस की एक जीप को भी आग लगा दी गई। अब इसी मामले में पुलिस ने अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर की है।

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 'त्योहारों पर जानबूझकर कराए गए दंगे'

आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झांसी में हुआ खतरनाक हादसा, सड़क पर बिछ गई लाशें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -