वीरभद्र सिंह पर दर्ज़ हुई FIR, आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला
वीरभद्र सिंह पर दर्ज़ हुई FIR, आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला
Share:

हिमाचल प्रदेश / शिमला : जनता की सेवा करने का जिम्मा लेने वाले नेता सेवा करने के बजाय अपना खजाना भरने में लगे रहते है, जबकि आम जनता एक एक पैसे के लिए जी तोड़ मेहनत करती है। कुर्सी पर बैठे राजनेता जनसेवा करने के बहाने बैंको में धन जोड़ने से बज़ नही आते है, जयललिता के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुरे फंसे हैं । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आया से अधिक संपत्ति मामले में FIR दर्ज हुई है, जानकारी के मुताबिक वीरभद्र सिंह के परिवार के खिलाफ भी सी.बी.आई. ने FIR दर्ज की है। CBI ने गुरुवार को वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज कर लिया है। वीरभद्र सिंह पर केंद्र में स्टील मंत्री रहते हुए 6.1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति बनाने का आरोप है।

बताते चलें कि अकेले वीरभद्र सिंह ही नहीं उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटा बिक्रमादित्य सिंह और बेटी अपराजिता भी आरोपी है। CBI ने वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भी वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। अभी हाल ही में वीरभद्र सिंह को बहुचर्चित सीडी मामले से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राहत दी थी। लेकिन अब एक बार फिर उनपर मुसीबत टूट पड़ी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -