बॉर्डर विवाद: असम सीएम सरमा और 207 पुलिसकर्मियों पर मिजोरम में FIR, लगे ये आरोप
बॉर्डर विवाद: असम सीएम सरमा और 207 पुलिसकर्मियों पर मिजोरम में FIR, लगे ये आरोप
Share:

गुवाहाटी: असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसक झड़प को लेकर दोनों राज्यों में टकराव जारी है। इसी बीच खबर है कि मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के विरुद्ध 26 जुलाई को अंतरराज्यीय सरहद पर हुई झड़पों पर हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप के तहत केस दर्ज किया है। यह केस मिजोरम के कोलासिब में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर केस दर्ज कर किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम पुलिस ने सीएम सरमा के अलावा असम पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों, दो नौकरशाह के नाम भी प्राथमिकी में शामिल किए हैं। वहीं, 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मिजोरम पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज की गई FIR में कहा गया है कि आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत शस्त्र अधिनियम, मिजोरम रोकथाम और कोविड-19 अधिनियम 2020 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में मिजोरम पुलिस ने कहा है कि, 'हथियारों से लैस 200 असम पुलिसकर्मियों ने IGP की अगुवाई में उनके 20 पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। वहीं हमारी पुलिस कैंप को आरक्षित वन की भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।' 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में असम पुलिस ने भी मिजोरम के 6 अधिकारियों को समन भेजकर सभी को 2 अगस्त को ढोलाई पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने मिजोरम पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के अधिकारियों को समन जारी किया है। वहीं, मिजोरम पुलिस ने असम के अफसरों को समन भेजकर 1 अगस्त तक पुलिस के समक्ष हाजिर होने को कहा है।

शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

JDU की आपातकालीन बैठक आज, जानिए क्या है खास

राहुल गांधी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, दो दिन से नहीं आ रहे संसद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -