61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप का समापन
61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप का समापन
Share:

तिरूवनन्तपुरम : 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के समापन पर खिलाड़ियो को पुरस्कार वितरण किया गया. कुल मिलाकर 778 पदक पुरस्कार में दिये गये. पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष को सर्वश्रेष्ठ राइफल निशानेबाज आंका गया. उन्होंने आठ स्वर्ण और तीन कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते. इस बीच हरियाणा व्यक्तिगत और टीम ओपन वगो’ में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. ओपन वर्ग में हरियाणा ने दस स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते ओर वह दूसरे स्थान पर रहे पंजाब से काफी आगे रहा.

पंजाब ने चार स्वर्ण, तीन रजत ओर चार कांस्य सहित दस पदक अपने नाम किये. टीम स्पर्धाओं में हरियाणा ने 24 स्वर्ण, 21 रजत और छह कांस्य पदक जीते. मनु भाकर और मेहुली घोष को 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुना गया जबकि हरियाणा ने 168 पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया.

हरियाणा की युवा महिला पिस्टल निशानेबाज मनु ने पिस्टल स्पर्धाओं में 11 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते. आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट टीम स्पर्धा में 15 स्वर्ण और तीन रजत के साथ तीसरे स्थान पर रही. हरियाणा ने प्रतियोगिता में कुल 168 पदक जीते. पंजाब ने 127, महाराष्ट्र ने 118 और मेजबान केरल ने 29 पदक हासिल किये. देश भर के कुल 4998 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया जिसमें 3388 पुरूष, 1520 महिला, 74 पैरा पुरूष और 16 पैरा महिला खिलाडय़रों ने भाग लिया.

मार्टिन गुप्टिल की वापसी

चेतेश्वर ने दी नए साल के साथ बड़ी खुशखबरी

आई लीग फूटबाल टूर्नामेंट : इंडियन ऐरोज की अग्नि परीक्षा लेगा ईस्ट बंगाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -