एक क्लिक पर मिलेगी सिंहस्थ की सारी जानकारी
एक क्लिक पर मिलेगी सिंहस्थ की सारी जानकारी
Share:

उज्जैन : शास्त्रों में कहा गया है कि जब सूर्य मेष राशि पर हो और बृहस्पति सिंह राशि पर होए तब उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ होता हैए जो सब प्रकार के सुखों में वृध्दि करता है। अपने आध्यात्मिक और भौतिक सुखों में वृध्दि और बेहतर जीवन की चाह लिये पूरी दुनिया से करोड़ों लोग देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश में 22 अप्रैल 2016 से शुरू होने वाले कुंभ के मेले में आने की योजना भी लोग बनाने लगे हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस मेले में शामिल होने के लिये आने वाले लोगों को अब इसके सम्बन्ध में जानकारी जुटाने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि वह सिंहस्थ की वेब साइट पर क्लिक करके इससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

महाकाल की नगरी श्रीकृष्ण की शिक्षा का केन्द्रए महाकवि कालिदास की भूमि राजा विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन के इतिहास को जानना हो या फिर किन.किन घाटों पर स्नान की व्यवस्था रहेगी किन तारीखों में विशेष स्नान होंगे यह सबकुछ आप इस वेब साइट पर जान सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई इस वेब साइट पर महाकालेश्वर उज्जैन कलेक्टर मध्य प्रदेश पर्यटन रेलवे आदि महत्वपूर्ण लिंक भी मौजूद हैं।

इसके साथ ही उज्जैन कैसे पहुंचे गूगल मेप भी आपको क्षिप्रा के किनारे बसे इस नगर में आने पर काफी मददगार होगा। तो उज्जैन सिंहस्थ की इस लिंक को क्लिक कर लाइव दर्शन भी कर सकते हैं और सिंहस्थ को और करीब से जान सकते हैं। सम्पूर्ण सिंहस्थ सन्दर्भ उपलब्ध. जनसम्पर्क विभाग एवं सिंहस्थ मेला प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई वेब साइट पर सिंहस्थ के सम्पूर्ण सन्दर्भ उपलब्ध हैं। जिस पर सर्फिंग करते हुए आप सिंहस्थ महापर्व समुद्र मंथनए ज्योतिषीय महत्वए अमृतमयी क्षिप्रा नदीए घाटों का विवरण, अखाड़ों का विवरण और सिंहस्थ.2016 के तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ होम पेज पर सिंहस्थ के नाम से उपलब्ध लिंक पर उज्जैन कैसे पहुंचे होटल लॉज व धर्मशाला की जानकारी भी एक क्लिक पर मुहैया है। ऐतिहासिक नगर उज्जैन का इतिहास भी उपलब्ध. इतना ही नहीं इस वेब साइट में अद्वितीय नगर उज्जैन की विस्तृत जानकारी भी सरलता से उपलब्ध है। जिसमें होम पेज पर उज्जैन के बारे दी हुई लिंक पर सर्च करके आप उज्जैन शहर के गौरवमयी अतीत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आप कालगणना केन्द्रए मोक्ष नगरीए श्री महाकालेश्वरए 84 महादेवए पंचक्रोशी यात्राए अन्य मन्दिरों के विवरण के साथ ही निकटवर्ती स्थलों की महत्वपूर्ण जानकारी भी पायेंगे।

वहीं विशिष्ट व्यक्ति की लिंक पर राजा विक्रमादित्यए सान्दीपनि ऋषि एवं महाकवि कालिदास का विवरण उपलब्ध है। विकास कार्यों की जानकारी एक क्लिक पर. सिंहस्थ.2016 के लिये जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई वेब साइट में आगामी वर्ष आयोजित होने वाले सिंहस्थ पर्व के लिये राज्य शासन द्वारा कराये जा रहे आधारभूत संरचनाओं की विस्तृत जानकारी भी एक क्लिक पर उपलब्ध है। इस वेब साइट के होम पेज में श्सिंहस्थ की तैयारी दी गई लिंक पर जाकर आसानी से सिंहस्थ आधारिक संरचना और विकास कार्यों की जानकारी एवं फोटोग्राफ्स देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर भी सिंहस्थ की धूम. यूआरएल से सर्च की जा सकने वाली सिंहस्थ.2016 की वेब साइट में सोशल मीडिया की लिंक भी दी गई है। जिससे विजिटर राज्य शासन द्वारा सिंहस्थ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तैयार किये गये अकाउंट्स पर पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं वह उसे लाईक करए उसे फॉलो कर सतत् रूप से उन अकाउंट्स में अपडेट की जाने वाली जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। वेब साइट में लोकप्रिय सोशल मीडिया फेसबुकए ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट की लिंक मौजूद है।

घर बैठे करें लाइव दर्शन. सिंहस्थ.2016 की वेब साइट में लाईव दर्शन की लिंक भी दी गई है। जिसमें आप घर बैठे ही महाकालेश्वर हरसिध्दि माता मन्दिर प्रभु मंगलनाथ चिन्तामन गणेश कालभैरव और सान्दीपनि आश्रम के दर्शन दुनिया के किसी कोने में बैठकर कर सकते हैं। वेब साइट में यह भी है खास. सिंहस्थ.2016 की वेब साइट ऐतिहासिक पौराणिक जानकारी के साथ ही पर्यटकों के लिये एक गाइड के रूप में भी उपलब्ध है। जिस पर विजिट कर आसानी से पर्यटक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -