रामवृक्ष का सहयोगी राकेश गिरफ्तारः मथुरा कांड
रामवृक्ष का सहयोगी राकेश गिरफ्तारः मथुरा कांड
Share:

बरेली : शुक्रवार को बदायूं पुलिस ने मथुरा के जवाहर बाग में हुए हिंसक कांड के मास्टरमाइड रामवृक्ष यादव क सहयोगी राकेश बाबू गुप्ता को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस लाइंस में मथुरा क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

राकेश साधन सहकारी समिति का सदस्य रह चुका है। बदायूं के दातागंज के रहने वाले राकेश को इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद डीएम ने उसे पद से सस्पेंड कर दिया। उसके हथियारों के लाइसेंस भी रद्द किए जा चुके है। राकेश का काम रामवृक्ष के लिए आर्तिक मदद देना और उसका व उसके साथियों के लिए राशन का इंतजाम करना था।

राकेश कई दिनों से फरार चल रहा था। इससे पहले रामवृक्ष के सेकेंड कमांडर चंदन बोस को गिरफ्तार किया गया था। चंदन ने बताया कि अब रामवृक्ष के बेटे विवेक स्वाधीन ने कमान संभाल ली है। विवेद भी अपनी मां के साथ जवाहर बाग से फरार हो गया था।

चंदन ने बताया कि रामवृक्ष दिन भर में केवल दो-तीन बार ही अपने शिविर से बाहर आता था। उसका बेटा विवेक और पत्नी शिविर से बाहर आते ही नहीं थे। चंदन की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। चंदन पुरुषों पर कमान रखता था तो वहीं महिलाओं पर उसकी पत्नी नकेल कस रखी थी। घटना के एक दिन पहले ही चंदन कती पत्नी ने माइक के जरिए सिटी एसपी और एसओ का सिर काटने का ऐलान किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -