राजकीय सम्मान के साथ आज होगा वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ आज होगा वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार
Share:

देहरादून : दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार आज पिथौरागढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचेगा। वहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया जाएगा। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा जाएगा।

अनंतनाग में फिर हो रही मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जायेगा पार्थिव शरीर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सरकार के मंत्री व हरीश रावत, प्रीतम सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता व जन सामान्य पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा।

देश के कई राज्यों में जारी आंधी-तूफान से अब तक कई लोगों की मौत

अंतिम यात्रा में शामिल होंगे कई नेता 

इसी के साथ मुख्यमंत्री, सह महामंत्री संगठन व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री डॉ. निशंक व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी नई दिल्ली से सीधे विमान से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

कोलकाता के जगन्नाथ घाट पर केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

सर्विस राइफल लेकर भागे दो पुलिस वालों ने चुना आतंक का रास्ता, मुठभेड़ में हुए ढेर

राजस्थान में जारी है गर्मी का कहर, कई लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -