आखिर क्यों टूट गई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई, सालों बाद सामने आया सच
आखिर क्यों टूट गई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई, सालों बाद सामने आया सच
Share:

बच्चन परिवार के चिराग अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कम फ़िल्में की और वह पॉपुलरिटी भी हासिल नहीं कर पाए लेकिन आज उनके अभिनय के लोग कायल है। एक समय था जब उनका नाम करिश्मा कपूर के साथ काफी लाइमलाइट में था। जी हाँ, उस दौर में दोनों का प्यार टॉक ऑफ द टाउन रहता था। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन उनकी सगाई भी हुई थी और शादी भी होने वाली थी। हालाँकि फिर ऐसा कुछ हुआ कि कपूर और बच्चन परिवार के बीच बनने जा रही रिश्तेदारी टूट गई। जी हाँ और अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई। अब सालों बाद इसके पीछे की बात निकलकर सामने आई है।

जी दरअसल फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के साथ नहीं होने और रिश्ता टूटने की वजह का खुलासा किया है। सामने आने वाली खबरों के मुताबिक, अभिषेक और करिश्मा ने 2000 के दशक में करीब 5 साल तक डेट किया था।वहीं इसके बाद वे शादी करने जा रहे थे, हालाँकि सगाई के बाद रिश्ता टूट गया। सुनील दर्शन ने दोनों के साथ 2000 में फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में काम किया था और शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनकी इक्वेशन को करीब से नोटिस किया था। यह फिल्म बुरी तरह पिटी और इस फिल्म के साथ उनका रिश्ता भी खत्म हो गया।

अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी तोड़कर घर में घुस गया बच्चा और फिर जो हुआ...

सुनील दर्शन ने बताया कि अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता अफवाह नहीं बल्कि सच था। वे शादी करने वाले थे। उन्होंने खुद करिश्मा-अभिषेक की सगाई को अटेंड किया था। लेकिन शूटिंग के दौरान सुनील दर्शन को एहसास हुआ अभिषेक-करिशमा एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे दोनों सेट पर हमेशा लड़ते रहते थे। सुनील दर्शन ने कहा- 'वे मेड फॉर ईच अदर टाइप नहीं थे। हमेशा झगड़ते थे। शायद कुछ लोग ऐसे ही होते हैं। मैं हमेशा हैरान रहता था, सोचता था क्या ये सच में एक दूसके के लिए बने हैं। अभिषेक स्वीट हैं और करिश्मा भी अच्छी हैं। पर शायद किस्मत ने उन दोनों के लिए कुछ और ही सोचा हुआ था।'

आपको बता दें कि आज करिश्मा और अभिषेक अपनी लाइफ में सेटल हैं। अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन के पति हैं और इस शादी से उनकी एक बेटी भी है। वहीं करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी और शादी से उनके दो बच्चे हैं। हालाँकि साल 2016 में संजय-करिश्मा का तलाक हो गया था।

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, शेयर किया पोस्ट

'मेरी और दूसरों की पार्टियों में बड़ा फर्क होता है', सगाई में कम लोगों को बुलाने पर बोलीं आयरा खान

कंसर्ट के बाद अचानक चली गई श्रेया घोषाल की आवाज, फैंस को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -