Filmfare 2020: फिल्म 'गली बॉय' ने जीते इतने अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर बने आलिया-रणवीर सिंह
Filmfare 2020: फिल्म 'गली बॉय' ने जीते इतने अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर बने आलिया-रणवीर सिंह
Share:

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 की हाल ही में घोषणा हो गई है. शनिवार को असम में आयोजित हुए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन में कई सेलिब्रटीज ने शिरकत की. एक तरफ करण जौहर, विक्की कौशल और वरुण धवन की होस्टिंग ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया तो वहीं अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बेहतरीन परफार्मेंस ने सभी का दिल जीता.

लेकिन सभी की नजरें सिर्फ एक चीज पर थी कि इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड कौन अपने नाम करता है. किस फिल्म के सितारे बुलंदियों को छूते हैं और कौन सा कलाकार रचता है अपने नाम का इतिहास. अब इंतजार खत्म हो चला है और सामने आ गई है विजेताओं की पूरी लिस्ट. पता चल गया है कि 65वें फिल्मफेयर अवार्ड में इस बार कौन सी फिल्म और एक्टर ने बाजी मारी है. यहाँ देखिए पूरी लिस्ट-

बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी- आर्टिकल 15- अनुभव सिन्हा, गौरव सोलंकी

बेस्ट स्क्रीनप्ले- गली बॉय- रीमा कागती, जोया अख्तर

बेस्ट डायलॉग- गली बॉय- विजय मौर्य

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य धर: उरी सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- अनन्या पांडे

बेस्ट डेब्यू (मेल)- मर्द को दर्द नहीं होता- अभिमन्यु दासानी

सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम- गली बॉय- अंकुर तिवारी और जोया अख्तर,  कबीर सिंह-  मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, सचेत परंपरा, अखिल सचदेवा

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट- गली बॉय

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह- गली बॉय

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू (सांड की आंख)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- आयुष्मान खुराना- आर्टिकल 15

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- अमृता सुभाष- गली बॉय

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- सिद्धांत चतुर्वेदी- गली बॉय

बेस्ट फिल्म- गली बॉय

बेस्ट फिल्म(क्रिटिक्स)- आर्टिकल 15- अनुभव सिन्हा, सोनचिड़िया- अभिषेक चौबे

बेस्ट डायरेक्टर- जोया अख्तर- गली बॉय

बेस्ट लिरिक्स- डिवाइन और अंकुर तिवारी- अपना टाइम आएगा-  गली बॉय

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-शिल्पा राव- घुंघरू- वॉर

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह- कलंक नहीं... (कलंक)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रमेश सिप्पी

एक्सिलेंस इन सिनेमा- गोविंदा

आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- शाश्वत सचदेव- उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

लैक्मे फैशन वीक में बहुत बेहतरीन नजर आईं अदिति राव हैदरी

'आंख मारे' पर जमकर नाचे प्रियंका और निक, वायरल हो रहा वीडियो

दूसरी बार माँ बनीं लीजा हेडन, किया नाम का खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -