34 करोड़ के फर्जीवाड़े में 'द एक्सीडेंटल प्राइम..' के डायरेक्टर गिरफ्तार
34 करोड़ के फर्जीवाड़े में 'द एक्सीडेंटल प्राइम..' के डायरेक्टर गिरफ्तार
Share:

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित बन रहीं फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में कलाकारों ने फर्स्ट लुक ने दर्शकों को चौंका दिया था जिसके बाद से ही सभी को जल्द ही फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार था। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सुनने में आई है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजय पर 34 करोड़ रूपए के फर्जीवाड़े का आरोप लगा है जिसके बाद उन्हें जीएसटी इंटेलिजेंस विंग ने गिरफ्तार किया। निर्देशक पर ये आरोप लगा है कि उनकी वीआरजी डिजिटल कंपनी ने होरायजन नाम की कंपनी से उनकी सर्विस लेने और एनीमेशन बनवाने के नाम पर 266 करोड़ दिए थे। इस पर ही 34 करोड़ जीएसटी क्रेडिट फर्जी दस्तावेज देकर हासिल करने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि विजय ने इस कंपनी से कोई भी सर्विस ली ही नहीं थी।

विजय गुट्टे मशहूर राजनेता रत्नाकर गुट्टे के बेटे हैं। वहीं फिल्म की जाए तो इसमें अनुपम खैर मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार फिल्म में दिव्या सेठ शाह निभा रहीं हैं। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार अभिनेता राम अवतार भारद्वाज निभाएंगे। प्रियंका गांधी के किरदार अहाना कुमरा नजर आने वाली हैं और राहुल गांधी के किरदार में अर्जुन माथुर नजर आने वाले हैं।

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' मनमोहन सिंह के पूर्व सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म है। इस किताब को लेकर भी पहले काफी विवाद हुआ था। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड अपडेट...

Mulk Review : समाज को नई राह दिखाती महजब की कहानी

हाई ग्रेड कैंसर से जंग लड़ रहीं सोनाली की हालत अब भी है स्थिर

मूवी रिव्यु : म्यूजिक लवर हैं तो ज़रूर देखें 'फन्ने खां'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -