जानिए कैसी है 'फ्रायडे', हेलीकॉप्टर ईला और जलेबी की कहानी
जानिए कैसी है 'फ्रायडे', हेलीकॉप्टर ईला और जलेबी की कहानी
Share:

इस ​शुक्रवार तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुई। इन तीनों फिल्मों में एक चीज कॉमन है 'कॉमेडी' लेकिन जोनर अलग है। इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो आज खत्म हो गया। अब देखना यह होगा कि फैंस के पसंदीदा कलाकार उन्हें एंटरटेन कर पाते हैं या ​नहीं । तो चलिए आपको बातते हैं आज रिलीज हुई मूवी के बारे में।

फिल्म - हेलीकॉप्टर ईला
कलाकार - काजोल और रिद्धि सेन 
निर्देशन - प्रदीप सरकार 
रेटिंग - 2.5/5 

रिव्यू - यह फिल्म मां बेटे की कहानी पर आधारित हैं। इस फिल्म में ईला काजोल सिंगल पेरेंट का किरदार निभाती हैं। वह अपने बेटेे को बड़ी मेहनत से बड़ा करती है,जिसके लिए वह ओवर प्रोटक्टीव होती है। जी हां, काजोल को संगीत का बहुत शौक होता है लेकिन बेटे के लिए अपनी सारी खुशियां कुर्बान कर देती हैं। एक वक्त काजोल अपने बेटे के लिए एक ही कॉलेज में एडमिशन ले लेती हैं लेकिन काजोल की उम्र की वजह से सभी लोग रिद्धि का मज़ाक उड़ाते हैं। इस वजह से वह घर छोड़ने का फैसला लेता है और फिर कहानी में ट्विस्ट आता हैं। इसके बाद क्या होता है यह आपको देखने के लिए ​​​​थियेटर जाना होगा।

फिल्म - फ्रायडे
कलाकार - गोविंदा,वरूण शर्मा, दिगांगना सूर्यवंशी और संजय मिश्रा 
निर्देशन - अभिषेक डोगरा 
रेटिंग  - 2.5/5  

फिल्म 'फ्रायडे' से कॉमेडी किंग गोविंद ने बड़े अरसे बाद पर्दे पर वापसी की हैं लेकिन दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकायाब रहे। इस फिल्म में गोविंदा शादी शुदा तो रहते हैं लेकिन उनका एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी चलता हैं। वह पत्नी के घर से बाहर जाने का इंतजार करते हैं ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर सके। इसी बीच वरूण शर्मा की एंट्री हो जाती है जिसे सबकुछ पता चल जता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। अब क्या होगा यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा| 

फिल्म - जलेबी
कलाकार - रेहा चक्रवर्ती और वरूण मित्रा  
निर्देशन - पुष्पदीप भारद्वाज 
रेटिंग  - 2.5  

फिल्म 'जलेबी' के जरिए वरूण मित्रा बॉलीवुड में ​डेब्यू किया है। वरूण के अपोजिट इस फिल्म में रेहा चक्रवर्ती नज़र आई हैं। इस फिल्म की कहानी रोमांचित है। कहानी रेहा से शुरू होती है जो दिल्ली घुमने आती है। यहां पर वह गाइड की मदद लेती है और वह गाइड वरूण होते हैं। जिन्हें लड़की से प्यार हो जाता है। रेहा में बहुत बचपना होता है उसे भी कब वरूण से प्यार हो जाता है वह भी नहीं जानती। एक दिन लड़का लड़की को प्रपोज करता है और लड़की हां कर देती है। दोनों की शादी हो जाती है। लेकिन एक दिन लड़की को बड़ी जॉब का आॅफर आता है। लड़की जॉब को प्राथमिकता देती है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। अब आगे क्या होगा यह फिल्म  देखने के बाद पता चलेगा। 

बॉलीवुड अपडेट्स 

#Metoo : अब बॉलीवुड के इन तीन दिग्गजों पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

अब तक के सबसे घटिया लुक में नजर आईं प्रियंका, जूते देखकर तो आप मुंह फेर लेंगे

'BATMAN' बने छोटे नवाब तैमूर अली खान, नजर आया बेहद क्यूट लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -