'हम्मा हम्मा' का सुरूर न चढ़े तो बताना, 'ओके जानू'!
Share:

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'OK जानू' का पहला सांग 'हम्मा-हम्मा' रिलीज हो गया है। खास बात यह है ये गाना पहली बार साल 1995 की फिल्म 'बॉम्बे' के लिए ए.आर. रहमान ने बनाया था। उसी गाने को अब नए फ्लेवर में म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची ने रिक्रेट किया है।  

गौरतलब है कि बॉम्बे फिल्म में इस गाने को अरविन्द स्वामी, मनीषा कोईराला, सोनाली बेंद्रे और नागेन्द्र प्रसाद पर फिल्माया गया था। जबकि इस बार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें, जुबिन नौटियाल, शाशा तिरुपति के साथ बादशाह ने इस गाने में रैप दिया है। 

इस गाने में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के बीच की केमेस्ट्री काफी लाजवाब दिखाई दे रही  है।  यह गाना युवाओं को काफी पसंद आयेगा।  इस फिल्म का डायरेक्शन शाद अली  ने किया है।

फिल्म 'ओके जानू' को करण जौहर और मनी रत्नम ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।  यह फिल्म 13 जनवरी 2017 को रिलीज होगी।   

इस एक्ट्रेस के लिए सबसे लकी साल रहा 2016

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -