Newton :  केंद्र सरकार की ओर से पहली बार किसी फिल्म को मिली यह उपलब्धि
Newton : केंद्र सरकार की ओर से पहली बार किसी फिल्म को मिली यह उपलब्धि
Share:

इस शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई फिल्म 'न्यूटन' को पहले ही दिन बड़ी उपलब्धि हासिल हुई थी. अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म को रिलीज़ के पहले ही दिन ऑस्कर के लिए चुन लिया गया. और अब यह पहली फिल्म होगी जिसे केंद्र सरकार द्वारा 1 करोड़ रूपए का अनुदान भी दिया जाएगा. भारत की ऑस्कर जूरी के चैयरमेन सीवी रेड्डी ने बताया कि, 'ये पैसा अच्छी और सार्थक फिल्मों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जा रहा है.'

फिल्म 'न्यूटन' इस शुक्रवार (22 सितम्बर) को ही रिलीज़ हुई है. और पहले ही दिन से इसे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. रिलीज़ के दिन ही हैदराबाद में फिल्म को ऑस्कर में शामिल करने की घोषणा की गयी थी. सीवी रेड्डी से जब पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म को ऑस्कर और अनुदान के लिए क्यों चुना तो उन्होंने बताया कि, 'फिल्म एक अच्छे सब्जेक्ट पर है जिसे सही तरीके से दर्शाया गया है. साथ ही तकनीकी मूल्यों पर भी फिल्म खरी उतरती है.'

आप भी जानिए क्या है फिल्म की कहानी-

यह कहानी एक ऐसे आदर्शवादी लड़के की है जिसका नाम तो नूतन कुमार (राजकुमार राव) होता है लेकिन वह अपना नाम बदलकर 'न्यूटन' रख लेता है. न्यूटन किताबो में विश्वास रखता है. वह ज़िन्दगी के हर पहलू में ईमानदार रहने की कोशिश करता है. वो एक लड़की से शादी इसलिए नहीं करता क्योंकि वो अभी 18 साल की नहीं हुई है. न्यूटन की ड्यूटी छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में लगा दी जाती है जहां सिर्फ गिने-चुने वोटर हैं और यह इलाका नक्सलवाद से बुरी तरह से जूझ रहा है. उस इलाके में कोई भी वोट नहीं देना चाहता है. लेकिन न्यूटन की जिम्मेदारी है कि वह गांव के 76 लोकल लोगों का वोट रजिस्टर करवा सके. न्यूटन की टीम में एक शिक्षिका माल्को (अंजली पाटिल), कर्ल्क (रघुवीर यादव) हैं. इन सबके बीच न्यूटन की ड्यूटी आत्मा सिंह (पंकज त्रिपाठी) के साथ लगती है जो सिक्योरिटी टीम का हेड है और न्यूटन की बातों को ज्यादा नहीं मानता.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

गोपी बहु को मिला पीएम मोदी के इस अभियान से जुड़ने का न्यौता

'न्यूटन' को ऑस्कर का न्यौता...

जल्द ही 'टोटल धमाल' करती हुई नजर आएगी यह जोड़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -