इस मशहूर फिल्म निर्माता पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस कर रहे दुआएं
इस मशहूर फिल्म निर्माता पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस कर रहे दुआएं
Share:

मशहूर फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल इस समय उनके लिए बहुत ही गंभीर और कठिन समय है। बताया जा रहा है उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, और यहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आप सभी को बता दें कि निर्माता ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। जी दरअसल सुधीर मिश्रा का यह ट्वीट आते ही उनके फैंस और कई लोग चिंतित हो गए हैं। अब फैंस जल्द उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि सुधीर मिश्रा ने 7 जून को जानकारी दी थी कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों का कहना है,उनकी मां के पास बेहद कम समय बचा है। इसे देख एक यूजर ने लिखा, 'अपना खयाल रखें सुधीर सर ये खबर सुनकर दुख हुआ।' इसी के साथ एक और यूजर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'उनके लिए मेरी प्रार्थना और दुआएं'। ठीक ऐसे ही कई लोगों ने कमेंट में दुआएं की है।

जी हाँ और इसी तरह से अन्य लोग भी सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। आप सभी को बता दें सुधीर मिश्रा एक फिल्म निर्माता होने के साथ ही निर्देशक और पटकथा लेखक भी हैं। उन्हें धारावी, चमेली और हजारो ख्वाहिशें ऐसी समेत कई फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। जी हाँ और उनके निर्देशन में बनी कई फिल्मों को फैंस का बहुत प्यार मिला है।

माँ बनी यह मशहूर अदाकारा

सलमान खान की फिल्म में हुई नयी एक्ट्रेस की एंट्री

सिद्धू मूसेवाला की तरह इस सिंगर को भी मिली हैं धमकियां, किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -